खीवाणा धाम में श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी ने लगवाया टिनशेड
निसं
बुगाला (नवयत्न)। खीवाणा धाम स्थित संत चरणदास मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी विद्याधर बुगालिया की ओर से टिनशेड लगवाया गया। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें बैठने और ठहरने की सुविधा भी मिल सकेगी। विजय कुमार जांगिड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में टिनशेड लगने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। समाजसेवी विद्याधर बुगालिया ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कार्य करना पुण्य का काम है। इस दौरान हीरालाल बुगालिया, सुरेंद्र जांगिड़, उम्मेद सिंह, राजवीर सिंह, लोकेश सिंह, विनोद सिंह सहित कई श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सेवा कार्य के लिए बुगालिया का आभार जताया और कार्य की सराहना की।