ऑटो चालक संघ व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया वृक्षारोपण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । चूरू जिला ऑटो चालक संघ व शहर की कस्बा चौकी रतनगढ़ में यातायात पुलिस द्वारा एक वृक्ष भारत माता के नाम के तहत संयुक्त वृक्षारोपण किया गया। चूरू जिला ऑटो चालक संघ के तहसील अध्यक्ष महेश शर्मा ने देते हुए बताया कि इस संयुक्त वृक्षारोपण के सम्बन्ध में कुछ समय पूर्व तय किया गया कि हम यातायात पुलिस के साथ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण का कार्य करें। इस अवसर पर तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष रामस्वरूप भार्गव ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के वृक्षों की महति भूमिका है और प्रत्येक व्यक्ति को भारत माता के नाम से हर वर्ष पैड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर यातायात पुलिस के ट्रैफिक प्रभारी भंवर सिंह व हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार ने भी कार्यक्रम व संघ के पदाधिकारियों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय कार्य बताया। इस अवसर पर ऑटो संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज पंवार, जिला मंत्री संजय शर्मा, तहसील मंत्री अमरचन्द स्वामी, तहसील उपाध्यक्ष विष्णु स्वामी, आजम सोलंकी, धन्नेखां कायमखानी सहित कई ऑटो चालक उपस्थित थे।

You might also like