पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
ओम प्रकाश सैनी
नवलगढ़ (नवयत्न)। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान अंतर्गत हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान शक्रवार को। पंचायत समिति परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कर संरक्षण की जिम्मेदारी दी गए। इस दौरान बीडीओ रितेश साँखला ने कहा कि सभी को पौधारोपण करना चाहिये और पेड़ पौधो के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिये। इस दौरान बीडीओ रितेश साँखला, सहायक अभियंता राजेंद्र जाट, सहायक विकास अधिकारी पितराम सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी देवीदत्त शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश आलड़िया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, वीडियो विनोद चोबदार, लेखा सहायक विनोद बाजिया, सुमेर सिंह मौजूद रहे।