रामलीला मैदान में पौधारोपण किया

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के रामलीला मैदान में बुधवार को श्री सनातन धर्म समिति द्वारा पौधा रोपण किया गया। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। सवाईसिंह सिराधना ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और सेवा के उद्देश्य वर्षा ऋतु में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रामलीला मैदान में मंदिर मंत्री विमल शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री नेरश मीणा, धर्मशाला सहमंत्री श्रवण सेन, पूर्व महामंत्री श्यामसिंह चौहान, सदस्य राजेश नारवाल सहित अन्य सदस्यों ने छायादार पीपल व बड़ के पौधे लगा कर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी ली।

You might also like