सार्वजनिक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के वयोवृद्ध राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पुस्तकालय के आजीवन संरक्षक द्वारका प्रसाद चाचाण के निधन पर शहर के गणमान्य जनों ने रविवार को पुस्तकालय भवन में श्रदांजली सभा के माध्यम से श्री चाचाण को भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की ! श्रदांजली सभा में महावीर प्रसाद चाचाण सिल्लीगुड़ी, मात्तुसिंह राठौड़, पालाराम जिंदल, ओमप्रकाश गोस्वामी, ताराचंद मिश्र, रतन सिंह राठौड़, धनपत राम जांगिड, नरेंद्र चाचाण, विश्वनाथ भाटी और पुस्तकालय कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित हिंदी साहित्य जगत के अनेको साहित्यकार और गणमान्य जन मौजूद रहे! उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक पुस्तकालय, तारानगर के पुनरुत्थान और आधुनिकी करण में कार्यों में चाचाण का नेतृत्व और योगदान क्षेत्र के आमजन में चर्चित है।