भैंरोसिंह शेखावत की पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । देश के उपराष्ट्रपति, राजस्थान के मुख्यमंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे स्व. भैंरोसिंह शेखावत की पुण्य तिथि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मनाई गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि स्व. भैंरोसिंह शेखावत देश के शीर्ष पदों पर रहे फिर भी विनम्रता उनके व्यवहार में रही। वे जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना के संस्थापक सदस्यों में रहे। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने अंत्योदय योजना से अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभांवित किया।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि स्व. भैंरोसिंह शेखावत ने हमेशा गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु कार्य किए। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि स्व. भैंरोसिंह शेखावत का जीवन सादगी भरा रहा। कार्यकर्ताओं के लिए वे सदैव तैयार रहते थे। उनके जन्म स्थान सीकर जिले के कार्यकर्ताओं से हमेशा आत्मिय लगाव रहा।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, रामावतार रूंथला, श्रीहरि बियाणी, प्रियंका बाजिया, इंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, गुलाब धींवा, राकेश नेहरा, वरुण कुशलेश शर्मा, त्रिभुवन दुधवा, जितेश शर्मा, मोहन गुर्जर, हरेंद्र जेदिया, लक्ष्मणसिंह निर्वाण आदि मौजूद रहे।