10 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई गीतारानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुढा रोड रोही कानूता पर नाकाबंदी की थी। पुलिस ने सीताराम सियाग (40) निवासी नागौर और रामचन्द्र (24) निवासी कानूता को गिरफ्तार किया है। सीताराम के पास से 2.83 ग्राम और रामचन्द्र के पास से 7.23 ग्राम एमडी मिली। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरामद किए गए नशे की बाजारी कीमत करीब 35 हजार रू. आंकी गई है।