इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर मरीजों को फल व बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को तारानगर में सोसायटी की ओर से विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। इस अवसर पर सोसायटी के आजीवन सदस्य समाजसेवी अमरसिंह चारण के सौजन्य से उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये एवं जूस पिलाया गया। इसी कड़ी में डीएसपी कार्यालय में बेज़ुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर परिंडा लगाओं अभियान की शुरुआत की गयी। झूगी झोंपडियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी एवं भीषण गर्मी को देखते हुए झुग्गी झोपड़ियों में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की गई। इस मौके पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी रोहित सांखला, पीएमओ डॉ. देवीलाल जोशी, समाजसेवी अमरसिंह चारण, मुकेश फगेड़िया, राजेन्द्र सोनी, पूर्ण सरोवा, निशांत स्वामी, अनिल, राजू, सुनील सहित अम्बेडकर युवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like