चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, करीब एक माह पूर्व चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। गोठड़ा के बैंक कॉलोनी से करीब एक माह पूर्व सुने मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात के दौरान काम में ली गई मोटर साईकिल व चोरी किए हुए सोने चांदी के आभुषण बरामद कर लिए। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोठड़ा निवासी सुभाष टेलर ने 6 मई को रिपोर्ट दी कि 22 अप्रैल को पत्नी को दिखाने के लिए जयपुर गया था, वहां से अपने बड़े बेटे मनोज के पास उदयपुर चला गया। मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी को चाबी देकर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुस कर घर में रखे कीमती सामान, जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। क्षेत्र में चोरी की घटना को लेकर एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर चोरी की वारदात का जल्द खुलाशा करने के निर्देश दिए। गठित टीम ने चोरों की तलाश शुरू की। टीम नेआसूचना संकलन व तकनीकी विशलेषण के आधार पर माताचौक पुराना बाजार लूहारू हरियाणा निवासी आरोपी गजानंद ऊर्फ गज्जु पुत्र मंगतुराम को जिला जेल चुरू से एवं रोतापुर थाना मितोली जिला लखीमपुरखिरी उतरप्रदेश निवासी अंकुश कुमार ऊर्फ राजू ऊर्फ साधु पुत्र रामदुलारे को फतेहपुर जेल से 29 मई को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से सख्ती से पुछताछ की तो चोरी करना कबुल कर लिया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशान देही पर चोरी किए हुए सोने का एक मंगलसुत्र, एक अंगुठी सोने की, दो जोडी सोने के कांनो के झूमके, एक जोडी सोने के टॉपस, एक ताबिज चांदी का, चांदी की पातडी, तीन जोडी मच्छी चांदी की बरामद की गई व घटना में काम में ली गई अपाची मोटरसाईकिल जब्त की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चोरी का सामान आरोपी गजानंद ऊर्फ गज्जु के गांव लुहारू की बणी के पास जंगल में किकर के नीचे दबा रखा था, पहचान के लिए आरोपियों ने पत्थर रख हुआ था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पुछताछ की जा रही है अन्य चोरियों का भी खुलाशा होने की संभावनाएं है। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, रमेश, नेमीचन्द, अनिल, कप्तान, योगेश शामिल थे।