भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद का किया स्वागत
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद इनखिया व देवराज शुक्रवार को प्रवास पर भाजपा कार्यालय में आए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उम्मेद इनखिया ने भाजपा पदाधिकारियों से केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं जरूरतमंदों तक पहुंचाने, संगठनात्मक विषयों, जनसेवा, संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।
इस दौरान महेश जाखड़ पालड़ी, प्यारेलाल कटारिया, देवराज आदि मौजूद रहे।