स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में सुलभ कॉम्पलेक्स का हुआ उद्घाटन
निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र बनाथला में डीएलएड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर 24 से 30 अप्रैल 2026 तक चल रहा हैं। शिविर संचालक पीडी कुमावत एलटी व सचिव रामलाल चौधरी ने बताया कि श्री महावीर टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज किशनगढ़-रेनवाल व श्री रघुनाथ एलिमेंट्री टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज दांतारामगढ़ के 100 संभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। श्री ईश्वरराम हिण्डाला मेमोरियल ट्रस्ट प्रेमपुरा (अमानीपुरा) के अध्यक्ष नेमाराम हिण्डाला ने ट्रस्ट द्वारा निर्मित सुलभ कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नेमाराम हिण्डाला ने कहा कि समाज से जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसे किसी ने किसी रूप में समाज को लौटाना हमारा कर्तव्य हैं। ज्ञात रहे कि धार्मिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा में सदैव सक्रिय इस ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी श्री वीर तेजाजी मंदिर हाथोज में 02 लाख 51 हजार , गौशाला डांसरोली में गत कई वर्षों से चारा व नकद सहयोग, कोरोना काल में जनसेवा जैसे कई जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना हैं।
शिविर में सहायक सचिव फूल मोहम्मद स्काउटर, डॉ. मोहन सिंह महला व्याख्याता, नारायण सिंह महला उप प्राचार्य, पूजा महावर, हनुमान सिंघल सहायक जिला कमिश्नर, हेमराज कुमावत, तुलसीराम कुमावत, संजय रोहिल, अजय कुमार, अंकित कुमावत, पीतांबर लौरा रोवर लीडर, मोहन सुखाड़िया प्रशिक्षण दे रहे हैं।
सुलभ कांप्लेक्स के उद्घाटन के अवसर पर छीतर मल लोरा प्रशासक बनाथला, सुरेश वर्मा प्रशासक मगनपुरा, मुकेश खांडल प्रशासक बाय, भादर मल लोरा प्रतिनिधि सदस्य पंचायत समिति, पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह प्रशासक कुली, हनुमान प्रसाद परसवाल, मनीराम स्वामी, सुशील शर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल, मदन लाल हिण्डाला, जेपी शेषमा राजपुरा, रनीश लोरा, सागर मल लोरा, गोगराज लोरा अध्यक्ष गौशाला ने उपस्थित रहकर ट्रस्ट के सहयोग की भरपूर प्रशंसा करते हुए आभार जताया।