पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राउमा विद्यालय में टीकाकरण किया
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) मा.शि. सीकर मुकेश कुमार जैमन एवं मुकेश निठारवाल समसा सीकर द्वारा शनिवार को पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राउमावि दिवराला में एचपीवी टीकाकरण हेतु पीइईओ स्तर पर आयोजित पीटीएम का एवं विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सब कुछ संतोषजनक पाया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आगंतुक शिक्षाधिकारियों का यथोचित स्वागत अभिनन्दन सम्मान किया गया।