नारायणी माता मंदिर में पाटोंत्सव आज

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । नारायणी माता मंदिर कंचनपुर में रविवार को 23 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी। दोपहर 12 बजे बैंड-बाजे के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होकर वापस माता के मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे से भामाशाह सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें खंडेलावाटी और तंवरावाटी क्षेत्र के सभी सेन बंधु उपस्थित रहेंगे।
शाम को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी सुनील कुमार सेन ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के सभी समाजों की भागीदारी रहती है।

You might also like