गुरु पूर्णिमा पर झुझार सिंह पार्क में वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज प्रातः झुझार सिंह पार्क, झुंझुनूं में नियमित योगाभ्यास के उपरांत वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण एवं जन-स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
यज्ञ के मुख्य यजमान श्री शुभकरण चौधरी (पूर्व विधायक) रहे। यज्ञ का वैदिक विधि-विधान से संचालन आर्य समाज के प्रधान श्री डी. वी. शास्त्री ने संपन्न कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार, राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति राजस्थान ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार का संदेश देते हुए सभी से नियमित योगाभ्यास तथा संस्कारमय जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गोपाल राम सैनी, जागी राम सैनी, सम्पत बारूपाल, मनीराम कुल्हरी, डूंगर मल कुमावत, राजेंद्र कुमावत पूर्व DEO, रामनिवास जिनोलिया, सुरेश जाखड़, भगीरथ सोहु, शीश राम नेहरा, संजय अग्रवाल, विनोद शर्मा, अनिल ठाकुर,मनीराम खालिया,आकाश नेहरा, जीतेन्द्र टीबड़ा, विवेक कुमार, विकास शेरावत, कमल मारु, विनोद पुजारी, पूर्व XEN रामनिवास झाझाड़िया राहुल झाझड़िया,लता नेहरा, प्रीति शर्मा, सुमित्रा खालिया, सावित्री सैनी, सरिता देवी, इंदु देवी, संतोष कँवर, विमला बेनीवाल, पूनम देवी,संतोष राव, सावित्री चौधरी, मीनू अग्रवाल भी उपस्थित थे, कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, प्रसाद वितरण एवं गुरु वंदना के साथ हुआ।