विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिका जांच
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । वित्त विभाग राजस्थान सरकार के आदेश की पालना में सीबीईओ कार्यालय में अधीनस्थ सभी विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिका जांच एसीबीओ उमेश जाखड़ प्रभारी एवं दो जांच दलों द्वारा की जा रही है। कार्मिकों के एसीपी व एमएसीपी तथा पदोन्नति प्रकरणों, वेतन विसंगतियां अआदि की सेवा पुस्तिका में गहनता से जांच दल द्वारा जांच की जा रही है एवं उनका निस्तारण किया जा रहा है। जांच दल में एएओ अरविंद शर्मा, प्रीति शर्मा प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शीशपाल घुघरवाल, दिलीप सैनी, लीलाधर शर्मा, चंद्र मोहन सोनी, शुभकरण शर्मा शामिल है। सीबीईओ संदीप व्यास ने बताया कि जांच जल द्वारा 01 जून से लगातार सेवा पुस्तिका जांच कार्य जारी है व सरकारी निर्देशों एवं आदेशों की पालना करते हुए कमियों को दुरुस्त किया जा रहा है।