पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष जयदयाल व्यास नहीं रहे समाज ने जताया शोक दी श्रद्धांजलि

श्रीराम तिवाड़ी
​नोखा (नवयत्न) | राजस्थान पेंशनर समाज नोखा ने अपने एक साथी पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रिंसीपल जयदयाल व्यास (नोखा) को खो दिया। व्यास लम्बे समय से संगठन के पदाधिकारी रहते हुए समाज की सेवा की जिसे भुलाया नहीं जा सकता। व्यास 1 जून 2026 को प्रातः 5 बजे देवलोक गमन कर गये। पेंशनर समाज को हुई इस क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती भगवान की मर्जी के आगे हम सब बेबस हैं। पेंशनर समाज भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देवें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

You might also like