भाजपा: विधायक कोटे से सातवें चरण का खाद्यान वितरण शुरू

25 लाख की लागत से वितरित होंगे 10 हजार राशन किट

चूरू,(पीयूष शर्मा)17 मई। भाजपा विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से सातवें चरण के खाद्यान किट वितरण कार्य का शुभारंभ रविवार को किया।

राठौड़ ने अपने निवास से जोड़ी, कोटवाद, रिबिया, खंडवा व खींवासर के गांवों के लिए खाद्यान किट वाहन व मास्क रवाना किए। उन्होंने कहा कि इस चरण में विधायक कोष से 25 लाख की लागत से 10 हजार खाद्यान किट वितरित की जाएगी। 6500 किट ग्रामीण क्षेत्रों, तीन हजार शहरी क्षेत्रों व 500 किट रतननगर कस्बे में वितरित की जाएगी। विधायक कोष से ही तीन लाख की लागत से 25 हजार मास्क बनवाकर चूरू विधानसभा क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे।

रायपुरिया-झारिया में भेजे 51 क्विंटल तरबूज
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से भामाशाह भगवानदास विजय कुमार सातड़ेवाला ने 51 क्विंटल तरबूज रायपुरिया व झारिया ग्राम पंचायत की गोशालाओं में भिजवाए। वाहनों को गोशालाओं के लिए रवाना कर राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन की शुरुआत से लगातार गोसेवा में जुटे हैं।

You might also like