विजय कुमार नायक बने तहसील प्रभारी

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़, की लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने अपने संगठन विस्तार अभियान के तहत क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विजय कुमार नायक वार्ड संख्या 29 को ट्रस्ट का तहसील प्रभारी नियुक्त किया। नियुक्ति ट्रस्ट के कार्यालय कीर्तनीय भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश चोटिया , दिव्यांग प्रकोष्ठ के नरेश ढण्ड कमल सैनी भी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों का ट्रस्ट परिवार द्वारा अंगवस्त्र (दुपट्टा) पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें श्री रामचरितमानस एवं सरल गीता के पावन ग्रंथ भेंट किए गए। संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों की विस्तृत जानकारी दी ।

You might also like