विश्व कल्याण के लिए संकट नाशक हवन
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)24 मई। ग्राम जोरावर नगर में विजयदास महाराज की बगीची में आज मुखराम दास महाराज ने संकट नाशक हवन विधि विधान से करवाया और साथ में संतश्री का अभिषेकभी किया गया। यह संकट नाशक हवन विश्व कल्याण के लिए संत मुखराम दास ने पंडित दिलीप शास्त्री के द्वारा वेद मंत्र उच्चारण के साथ मंत्र आहूति देकर संपूर्ण विधि करवाई तथा हवन करवाते समय सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना का विशेष ध्यान रखा गया। सोशल डिस्टेंसिंग रखकर हवन में आहुति प्रदान की गई।
इस दौरान संत विजय दास महाराज से विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस कार्यक्रम के दौरान दिलीप सिंह शेखावत, दिनेश सिंह शेखावत, बबलू अग्रवाल, पवन सिंह शेखावत, ओमवीर सिंह शेखावत सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।