स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ एवं सर्व समाज श्रीमाधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी नाथुराम भामु रोटरी भवन में गुरुवार को “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमे 26 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रोटरी क्लब के गिरिराज कयाल ने बताया कि इस शिविर में क्लब सेक्रेटरी मुकेश व्यास व रोटेरियन पंकज सोनी ने अपने पुत्र के साथ तथा पास्ट सेक्रेटरी अमितगिनोडिया ने अपने भाई सुमित व मोहित के साथ रक्तदान किया। रक्त संग्रह मुंशीराम मित्तल ब्लड बैंक, सीकर तथा जीवन ज्योति ब्लड बैंक चोमू की टीम ने किया। इस रक्तदान शिविर के चैयरमेन रोटेरियन दीनदयाल सतीजा, को-चैयरमेन रोटेरियन सागर मल शर्मा ने सभी रक्तदाओ का आभार व्यक्त किया गया । इस शिविर में पास्ट असिस्टेंट गवर्नर डॉ माधव सिंह, गिरिराज कयाल, सुरेश कुमार चोटिया, प्रेसिडेंट संतोष कुमार सोनी, असिस्टेंट गवर्नर शांति लाल सोनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

You might also like