दूसरे चरण का मतदान आज, एक नगरपरिषद सहित 6 नगर निकाय में होगा मतदान

निसं
चूरू (नवयत्न)। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर दूसरे चरण का मतदान आज 11 सितंबर, 2026 को सवेरे 7 बजे से सायं 06 बजे तक सम्पन्न होगा। द्वितीय चरण में चूरू जिले में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मध्यनजर द्वितीय चरण मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की है। दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर के कुल 55 वार्डों के लिए 89 मतदान केन्द्रों एवं नगरपालिका तारानगर के कुल 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्रों, साहवा के कुल 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्रों, रतनगढ़ के कुल 45 वार्डों के लिए 63 मतदान केन्द्रों, राजलदेसर के कुल 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केन्द्रों व बीदासर के कुल 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। आपको बता दें कि जिले की 3 नगर परिषद सहित 11 नगर निकाय में चुनाव दो चरणों में हो ना था, जिसके तहत 9 सितम्बर को प्रथम चरण का मतदान चूरू नगरपरिषद, सुजानगढ़ नगरपरिषद, राजगढ़ नगर पालिका, रतननगर नगर पालिका, छापर नगरपालिका में सम्पन्न हो गया है अन्य बची नगर निकाय के लिए मतदान आज होगा। वही सभी ?नगरनिकाय मुख्यालयों पर ही 14 सिंतबर को निर्धारित मतगणना स्थलों पर मतगणना ?की जाएगी।

You might also like