पानी की किल्लत से बेखबर जलदाय विभाग
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । शहर में चल रही पानी की किल्लत को लेकर जलदाय विभाग बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है नतीजन शहर के कई इलाके पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं वार्ड नंबर 26 के कई इलाके वर्षों से पानी की किल्लत से परेशान है वार्ड नंबर 26 के देव गैस गोदाम से लेकर हरिजन बस्ती मोरदिया कॉलोनी व माधव विहार कॉलोनी तक पानी की किल्लत बनी हुई है समस्या को लेकर पिछले 2 महीने पहले कांग्रेस नेता आनंद सिंह कच्छावा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता श्री राम चाहिल से मुलाकात कर समस्या के संबंध में अवगत कराया अधिशासी अभियंता ने तत्काल उक्त क्षेत्र में दो ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृत होने की बात कही स्वीकृति के तहत इलाके में दो जगह ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह चिन्हित की तथा ट्यूबवेल की मशीन नहीं लगने में व्यवधान आ रहे बिजली के पोल हटाने तथा डीपी लगाने की कार्रवाई भी तत्काल अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता संजीव पारीक के सकारात्मक सहयोग से पूरी की गई लेकिन जलदाय विभाग के आला अधिकारी ट्यूबवेल की जगह चिन्हित करने के बाद गहरी निद्रा में सो गए नतीजा आज भी वार्ड नंबर 26 के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं कांग्रेस नेता आनंद सिंह कच्छावा ने कहा कि अगर समय रहते चिन्हित जगह पर ट्यूबवेल का कार्य शुरू नहीं किया गया तो इलाके के लोगों को साथ लेकर जलदाय विभाग घेराव किया जाकर प्रदर्शन किया जाएगा जाएगा