सरस्वती टी.टी काॅलेज मे मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
हरीश देवेंदा
नीमकाथाना (नवयत्न)। उपखंड के जीर की चैकी स्थित सरस्वती टी.टी काॅलेज मे हर वर्ष की भाति इस बार भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज प्रबंधन और स्टाॅफ सदस्यो एव बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापको एवं अध्यापिकाओ व सरस्वर्ती आइ .टी.आई के प्रशिक्षाणिर्थीयो ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न किस्म के छायादार, सजावटी, फलदार, एवं औषधीय पौधे लगाये। इस अवसर पर काॅलेज निदेशक केपी.सिह ने कहा की इस वृक्षारोपण अभियान से काॅलेज के छात्र-छात्राओ और स्टाॅफ के सदस्याे का प्रकृति के साथ जुडाव बढेगा और संस्थान के पर्यावरण में सुधार होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ.नीतू सिंह राठौर ने कहा की हमे पर्यावरण व प्रकृति की समद्धि के लिए अधिक से अधिक पेङ लगाने चाहिए तथा उनकी साज-संभाल भी करनी चाहिए।