किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। अडूका रेलवे फाटक स्थित रतेरवाल सीड्स के गोदाम के पास किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खेती में आ रही नई तकनीकों, कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक कृषि पद्धतियों, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, फसल सुरक्षा तथा पशुपालन से जुड़ी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, बैंकिंग क्षेत्र, उर्वरक कंपनियों एवं कृषि विशेषज्ञों से जुड़े वक्ताओं ने किसानों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। गोष्ठी में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मोहन लाल दादरवाल, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र लाम्बा, एक्सिस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह, इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकरलाल गठाला, कोरोमंडल के जनरल मैनेजर भवानी सिंह राठौड़, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ सहदेव सिंह एवं अजूनी बायोटेक के राज्य प्रबंधक रामदयाल मुंडेल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान किसानों ने कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं की जानकारी सुनी। किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी रखने, फार्मर आईडी बनवाने, मिश्रित खेती एवं कृषि उत्पाद प्रसंस्करण पर ध्यान देने तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पशुपालन एवं बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी किसानों को दी गई। कार्यक्रम के अंत में रतेरवाल सीड्स के संचालक कृष्ण कुमार शर्मा की ओर से गोष्ठी में मौजूद सभी किसानों को जीबी एग्रो द्वारा उत्पादित ह्यूमिक एसिड के पैकेट भेंट किए गए।