21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक श्री शुभकरण चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
शिविर में पतंजलि योग समिति राजस्थान पूर्वी क्षेत्र के राज्य प्रभारी एवं वरिष्ठ योग शिक्षक श्री पवन कुमार द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योग दर्शन एवं योग शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 07 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक झुझार सिंह पार्क मे आयोजित किया जाएगा।
शिविर में महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़े उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योग के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों की जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे वे स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ समाज में योग के प्रचार-प्रसार में भी योगदान दे सकें।
शिविर के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने एवं योग को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। शिविर मे सम्पत बारूपाल, रामनिवास जिनोलिया, बजरंग सिंह शेखावत, सुरेश जाखड़, महेन्द्र सिंह चौधरी, सुभाष सोनी, भगीरथ सोहु, विनोद नयासार, मनीराम खालिया, कमल मारु, ओमप्रकाश मीणा, हरिराम, सुरेंद्र अग्रवाल, हरीश मीणा, सुनीता बेनीवाल, सुमित्रा खालिया, सुमन कुल्हरी, रजनी बेनीवाल, विमला बेनीवाल, शकुंतला नेहरा, मीनू अग्रवाल, सरिता देवी, जीतेन्द्र टीबड़ा, सी ए मनीष परस राम पुरिया, नेहा ढाका, सावत्री चौधरी, सावित्री सैनी भी उपस्थित थे।