थार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । गत शाम को गनोडा-सारोठिया रोड पर थार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गयी। सूचना पर सदर पुलिस सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल मुकेश, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया मौके पर पहुंचे तथा शव को सुजानगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। मृतक की पहचान अमित लाखन पुत्र तेजपाल लाखन उम्र 21 वर्ष, निवासी वाल्मिकी बस्ती, सुजानगढ़ के रुप मे हुई। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है, गाड़ी किसी शादी समारोह में जा रही थी। पुलिस को दी रिपोर्ट में तेजपाल ने बताया है कि मेरा पुत्र ओरिक मोटर्स में सफाई कर्मचारी का काम करता था। लेकिन कंपनी का हेड सोहननाथ दबाव बनाकर उससे बिना किसी वैद्य लाईसेंस के ही किश्त कलेक्शन का काम आस-पास के गांवो में करवाता था। उसने लर्निंग लाइसेंस भी बनवाकर दिया, जबकि मूल लाईसेंस बनने से पहले ही बाईक देकर कलेक्शन का कार्य करवाया, जिसके कारण मेरे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You might also like