फांसी पर झूली युवती, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

निसं
पिलानी (नवयत्न) । कस्बे में एक युवती ने बुधवार की शाम को अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार मृतका विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 9 निवासी अरूणा 24 वर्ष पुत्री लीलाधर सैनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की । पुलिस के अनुसार अरूणा के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि अरूणा को झेरली गांव का एक युवक पिछले कुछ समय से पेरशान कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार को अरूणा की माता एक शादी समारोह में गई हुई थी। अरूणा घर में अकेली थी। शाम को अरूणा के पिता को झेरली निवासी युवक ने फोन कर कहा कि अरूणा को बचाओ वह फांसी लगा रही है। युवक से मिली सूचना पर अपने घर पहुंचे लीलाधर को अरूणा फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने बुधवार शाम को शव को मोर्चरी में रवाया। इस संबध में मृतका के परिजनों ने झेरली निवासी भवानी सिंह पर अरूणा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि गुरूवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुुपर्द कर दिया है। परिजनों की शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्यवाही होगी।

You might also like