युवाओं ने कस्बे में निकाली बदलाव संकल्प रैली

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । युवादल की ओर से कस्बे में बदलाव संकल्प रैली निकाली गई। युवादल के मुकेश फगेड़िया ने बताया कि रैली में अनेक युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली नगरपालिका से शुरू होकर बस स्टैंड, अम्बेडकर सर्किल, मुख्य बाजार होते हुए पशु अस्पताल तक निकाली गई। रैली में युवादल के नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सरोहा का युवाओं व मुख्य बाजार में व्यापारियों ने माला पहनाकर व फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवादल के मुकेश फगेड़िया, अनिश लगुरिया, रोहित सोनी, योगेश शर्मा, संदीप सैन, विनोद पिलानिया, महेंद्र फ़गेड़िया, सुरेश कस्वा, सुनील सोनी, विकास खन्ना, दौलतराम जागीर, सुशील शर्मा, रामचंद्र, पवन, राजूराम सुथार आदि अनेक कार्यकर्ता मोजूद थे।

You might also like