युवा कांग्रेस ने किया अब तक 17000 से अधिक मास्क का वितरण
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )15मई। मास्क पहनो इंडिया मुहिम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा 1 करोड़ मास्क का वितरण देशभर में किया जाएगा एंव इसी कड़ी में राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण व्यास के नेतृत्व मैं बीकानेर में विगत 17 दिन से अनवरत विभिन्न वार्डो में घर-घर मास्क वितरण का कार्य करते हुए 17000 से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है। इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि मास्क की अनिवार्यता व उपयोगिता के कारण आमजन तक इसे घर-घर पहुचाने का बीड़ा युवा कांग्रेस द्वारा उठाया गया है जिसके तहत बीकानेर मेँ पहले चरण मेँ 25000 मास्क वितरित किये जायेंगे। मास्क वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सक्रिय भूमिका निभाने वालो में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पार्षद प्रफ्फुल हटिला, जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, पश्चिम महासचिव जितेंद बिस्सा, महिला कांग्रेस की आशा देवी पार्षद दुर्गादास छंगाणी, युवा कांग्रेस के नरनारायण स्वामी, अनिरुद्ध पुरोहित,गर्वित व्यास,आशुतोष स्वामी, रूपचंद गहलोत,आसिफ पठान,रणविजय बोहरा,राजा जोशी, प्रवीण,अविनाश,मुरली,गिरिराज चौधरी,अमित कालरा, तरुण खत्री, भवानी आसेरी, विकास चांवरिया, हरीश सोनी आदि ने अपने-अपने वार्डो मेँ मास्क वितरण कार्य मेँ सहयोग किया है।