दो बेटियों के जन्मोत्सव पर लगाए 101 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । ग्राम पंचायत फरट के गोपीनाथपुरा गांव में सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दिनेश आर्य ने अपनी दो पुत्रियों यश्वी आर्य एवं पल्लवी आर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंनें मुक्तिधाम एवं बालाजी मंदिर परिसर में नीम, पीपल, जामुन, बिलपत्र एवं पापड़ी के छायादार पेड़ लगाए। उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी ने पेड़ पौधों की देख भाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा अन्य मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण जैसी सकारात्मक पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर होशियार सिंह, मोतीलाल, रघुवीर, कपील डोसी
वाल, रणजीत सिंह बेनीवाल , शिक्षाविद चंद्रभान, दिनेश आर्य, सम्पत, सुरजभान, सत्यवीर, ताराचंद गर्सा, अनिल मेहरा, दिनेश कुमार, शान्ति, मनीषा, लाली, चमेली, विनोद देवी, मंजू, शिला देवी, सुदेशना देवी उपस्थित रहे।