बीडीके अस्पताल में लाखों की लागत के रोगियों हेतू 11 जम्बो कुलर एवं 70 पंखे गोपीचंद गाडिया की ओर से भेंट
संजय सोनी
झुंझनू (नवयत्न) । जिले के सबसे बड़े राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल झुंझुनूं में भीषण गर्मी के मद्देनजर सामाजिक सरोकार एवं चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आमजन के सेवार्थ हेतू भामाशाह आगे आ रहे हैं।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि बीडीके अस्पताल के आरंभ होने से लेकर ही भामाशाहो का सदैव योगदान रहा है। अस्पताल में भामाशाहों द्वारा पार्कों को गोद लेकर विकसित करना, आमजन के लिए वाटर कूलर का दान देना जैसे कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं।
अप्रैल माह में भीषण गर्मी के मद्देनजर श्री गोपीचंद गाडिया द्वारा पुनीत कृष्ण गाडिया मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से लाखों की लागत से 11 जम्बो कूलर एवं 70 पंखे 05 वर्ष की वारंटी सहित रोगीयो हेतू प्रदान किए गये है। तथा 9 अतिरिक्त जम्बो कूलर आगामी दिनों में प्रदान करने की ईच्छा जताई है।
पीएमओ डा जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि व्हील चेयर, रोगी ट्राॅली, कूलर, पंखे, एसी दान करने से संबंधित भामाशाहों द्वारा निरंतर प्रस्ताव आ रहे हैं । जो कि बीडीके अस्पताल , झुंझुनूं के प्रति भामाशाहों का विश्वास एवं लगाव का परिचायक है। जंबो कूलर प्राप्त होते ही विभिन्न वार्डों के लिए आवंटित कर दिये गये है। उक्त कूलर सामान्यत बड़े क्षैत्रफल के बड़ी संख्या में आमजन के लिए लगायें जाते हैं।जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिल सके।
अस्पताल में लू-तापघात वार्ड अलग से संचालित है।जो पूर्णतया वातानूकूलित है।
विगत दिनों जिला कलेक्टर डा अरूण गर्ग की प्रेरणा से लायंस क्लब एवं श्याम आशीर्वाद सेवा समिति द्वारा वाटर कूलर दान किया गया था।
इस दौरान पीएमओ डा जितेंद्र भाम्बू, कपिल गाडिया, आरएमओ डा सिद्धार्थ शर्मा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा सुशील सैनी, डा अरविंद जाखड़ , स्वास्थ्य प्रबंधक एवं राष्ट्रीय एसेसर डा नावेद अख्तर ,नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जांगीड़ ,प्यारेलाल, गंगाधर,सरिता,कविता ,विजय उपस्थित रहे।