ऑपरेशन करवा कर लौटे 11 मरीजों का किया सम्मान

महेंद्र खडोलीय 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। लायंस क्लब श्रीमाधोपुर द्वारा गत 12 जून को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 60 वें निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंश प्रत्यारोपण शिविर मे चयनित 11 मरीजों के ऑपरेशन के बाद जयपुर से वापस लौटने पर लायंस क्लब ने उनका हालचाल जाना और स्वागत में सभी को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया । इस कार्य के लिए विशेष सहयोग दिया चंद्रकांता बंसल धर्मपत्नी स्वर्गीय पुष्कर लाल निवासी, शेफराग्वार- नीमकाथा. इस मौके पर क्लब के सीताराम सैनी, सागरमल हलवाई और अनिल कुमार मारवाल आदि उपस्थित रहे।

You might also like