भाजपा: चूरू के 30 वार्डो में 1140 परिवारों तक पहुंचाया राशन
कोई भूखा ना सोए अभियान का सातवां चरण
चूरू,(पीयूष शर्मा)26 मई। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से लॉकडाउन के दूसरे दिन शुरू किए गए ‘कोई भूखा ना सोए’ अभियान के सातवें चरण के तहत जरूरतमंदों तक राशन सामग्री पहुंचाई गई।
विधायक राजेंद्र राठौड़ ने अपने विधायक कोष से आवंटित 25 लाख रुपए की राशि से तैयार राशन सामग्री किट चूरू शहर के वार्ड एक से 30 तक के 1140 घरों में राशन सामग्री पहुंचाने के लिए छह वाहनों को रवाना किया।
कलक्ट्रेट से वाहनों को रवाना कर राठौड़ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भाजपा की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए। इसके लिए विधायक विकास कोष व भामाशाहों के सहयोग से धन राशि मुहैया करवाई जा रही है। चूरू विधानसभा के प्रत्येक गांव-ढ़ाणी व शहर-कस्बे में जरूरतमंदों के लिए खाद्यान किट भिजवाए जा रहे हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष बंसत शर्मा, डा. वासुदेव चावला, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, जिला आईटी संयेाजक रमेश शर्मा, अरूण शर्मा, विकास बावलिया, सीपी शर्मा व निरंजन सैन आदि कार्यकर्ता थे।