स्मैक बेचने पहुंची 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न) । जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और सांगानेर सदर थाना पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवती को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 85.53 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन के अनुसार सिमलिया रोड, वाटिका स्थित दिगंबर जैन मंदिर के पास एक युवती के संदिग्ध अवस्था में खड़े होने और मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर सीएसटी व सांगानेर सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान मेहर सांसी (19) निवासी शिकारपुरा हाल वाटिका के पास स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।