कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास को 32 इंच की एलईडी भेंट

माजेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जी डी एम एल पटवारी पी जी गर्ल्स कॉलेज श्रीमाधोपुर द्वारा पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में एक 32 इंच की एल ई डी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। जी डी एम एल पटवारी शिक्षण शोध संस्थान के सचिव प्रिया शरण पटवारी एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ किरण शर्मा द्वारा बालिका छात्रावास में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय प्राचार्या मधु चौधरी को एल ई डी सुपुर्द की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like