40 बालिकाओं ने त्रिवेणी धाम से लाकर टपकेश्वर धाम पर चढ़ाई डाक कावड़

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। श्रावण मास में भगवान शिव भोले के प्रति सच्ची भक्ति एवं अटूट श्रद्धा दिखाते हुए इलाके के गांव झरिंडा की बालिकाओं ने गुरुवार को त्रिवेणी धाम से टपकेश्वर धाम पर डाक कावड़ चढ़ाई। टपकेश्वर धाम के ग्रामीणों ने बताया कि झरिंडा गांव की 40 बालिकाओं ने सवा दो घंटे में 50 किलोमीटर दौड़कर टपकेश्वर धाम पर डाक कावड़ चढ़ाई। बालिकाओं के अदम्य साहस एवं उत्साह के इस अनुपम अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों ने बालिकाओं का भव्य तरीके से स्वागत अभिनंदन सम्मान किया और उनकी अगुवानी में जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की और बालिकाओं की हृदय से सराहना की। क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को बालिकाओं की धार्मिक आस्था और दिलेरी का अद्भुत संगम देखने को मिला।

You might also like