दुर्घटना में 6 लोगों को आई चोटें 

 

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न) । हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे स्थित गनोडा चैराहा पर स्कूल गाड़ी और इको की टक्कर मे कुल 6 लोगों को चोटें लगी। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार को मिली सूचना पर एम्बुलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को एम्बुलेंस और निजी गाड़ी से सुजानगढ़ अस्पताल लाकर इमरजेंसी मे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।. घायलों में डूंगरमल नलिया बास जिया -छापर, निखिल चाडवास, शिवम, रौनक, नंदिनी, कृतिका निवासीगण छापर के नाम शामिल हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस सुजानगढ़ भी मौके और अस्पताल पहुंची। डूंगरमल को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

 

You might also like