एक ही मरीज के लिए 8 लोगों ने किया रक्तदान 

 

अमित प्रजापत 

सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय सरकारी अस्पताल मे भर्ती ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिला मरीज के प्लेटलेट काफी कम होने के कारण डॉ द्वारा प्लेटलेट चढ़ाने की आवश्यकता बताने पर टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की अपील पर तनुज लाटा, प्रहलाद राणा गोपालपुरा, पवन सीलू लोढ़सर, इस्लाम कादरी, कसूम्बी से अनिल पिलानिया, हरी प्रजापत, पुखराज राठी, मलसीसर से मुकेशदत ने सुजानगढ़ ब्लड बैंक आकर रक्तदान कर मानवीय फर्ज निभाया। इस अवसर पर हेमासर से धर्मवीर चैधरी, मलसीसर पूर्व सरपंच मुकेश, राहुल चन्देलिया, महावीर सिंह, ब्लड बैंक से राकेश आदि उपस्थित रहे। स्वर्णकार ने बताया कि ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि एक ही मरीज के लिए इतने सारे लोगों ने रक्तदान किया हो।

 

You might also like