85 वर्षीय वृद्ध पटरियां पार करते समय आया ट्रेन की चपेट में, मौत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ तहसील के ग्राम पडि़हारा कस्बे में गत रात्रि को तेजाजी महाराज के जागरण में जा रहा 85 वर्षीय वृद्ध पटरियां पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ तहसील के गांव तोलीयासर निवासी 85 वर्षीय दुलीचंद जाट पडि़हारा में अपनी बेटी के पास रहता था। पडि़हारा के ताल में स्थित तेजाजी मंदिर में रविवार को तेजाजी महाराज के जागरण का आयोजन था तथा पूर्णाराम जागरण में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही पूर्णाराम ने बस स्टैंड स्थित फाटक के पास से वह पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली-जोधपुर ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से पूर्णाराम की मौत हो गई। सूचना पर हैड कांस्टेबल रमेश कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। व आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

You might also like