ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एमडीएमए सप्लायर गिरफ्तार
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पुलिस थाना पांचू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी महिराम पुत्र हरिराम निवासी जयसिंहदेसर मगरा, थाना पांचू, हाल निवासी कालका माता मंदिर की गली, रोडा रोड, नोखा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2025 को तत्कालीन थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह पुनि के नेतृत्व में पुलिस थाना पांचू ने आरोपी प्रभुराम पुत्र डालूराम जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी भादला, थाना पांचू को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ पकड़ा था। उसके कब्जे से 7 ग्राम एमडीएमए तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरजे 14 एपी 7086 जब्त कर प्रकरण संख्या 250/2025 धारा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि बरामद एमडीएमए उसने महिराम बिश्नोई से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे महिराम की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सोमवार 21 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पिछले दो माह में थाना पांचू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएसए जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मुदल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के निर्देशन और वृत्त नोखा के पुलिस उप अधीक्षक जसनेलसिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद पुनि, खुशराज कानि, महेश कानि एवं सुनील कुमार कानि शामिल रहे। मामले में डीआर कानि गणेशराम की विशेष भूमिका रही।