ऑटो चालक से 9.53 ग्राम एमडी बरामद

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। एएनटीएफ से मिली सूचना के आधार पर नोखा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीकानेर रोड स्थित यूको बैंक के पास एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.53 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद करने के साथ ही एक लाख रुपये से अधिक की नकदी एवं जेवरात भी बरामद किए हैं। थानाधिकारी गोविन्द सिँह ने बताया की जानकारी के अनुसार एएनटीएफ से सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर कुशलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीकानेर रोड स्थित यूको बैंक के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ऑटो चालक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 9.53 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके अलावा एक लाख रुपये से अधिक नकदी तथा जेवरात भी पुलिस को मिले। पुलिस ने आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह, निवासी सुजानगढ़ रोड, नोखा के रूप में की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एएनटीएफ एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ, नकदी और जेवरात के स्रोत तथा आरोपी के संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

You might also like