20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। रोड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल गोस्वामी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कक्कू गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित उसकी ढाणी में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सूचना मिलने पर रोड़ा प्रशासक ऋषिराज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।