शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्मः शिकायत करने पर जान से मारने की भी दी धमकी

 

 

श्रीराम तिवाड़ी 

नोखा (नवयत्न) । क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर बुधवार रात नोखा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया- यह घटना 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। महिला एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वह लघुशंका के लिए ढाणी के पीछे खेत में गई थी। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और उसे जमीन पर पटक दिया। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में गमछा डालकर आवाज दबा दी और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

परिजनों के आते ही आरोपी मौके से फरार

महिला ने बताया- इसी दौरान उसकी जेठाणी पीछे आती दिखाई दी, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कहा कि यदि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो वह जान से मार देगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नोखा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

You might also like