रोडवेज में फर्जी टिकिट वितरण करने का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

श्रीराम तिवाड़ी 

नोखा (नवयत्न)। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रोडवेज बस कंडेक्टर को फर्जी टिकिट को असली टिकिट के रूप में वितरित करने के आरोप में अपने शिकंजे में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर आगार मुख्य प्रबंधक इन्द्रा गोदारा ने आरोपी अंकित पुत्र सुभाष ज्याणी निवासी बिश्नोई बास अलाय के विरूद्ध रोडवेज बस में फर्जी टिकिटों को असली के रूप में यात्रियों को वितरण करने व राजस्व राशि का गबन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था।

 

आरोपी यूं आया शिकंजे में :

 

पुलिस ने आरोपी को अपने शिकंजे में लेने के लिए एक विशेष अभियान बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से चलाया गया। पुलिस निरीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार वृत्ताधिकारी जनरैलसिंह के नेतृत्व में नोखा थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज के निर्देशों पर अनुसंधान अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक कुशलाराम ने 19 वर्षीय आरोपी अंकित पुत्र सुभाष जाणी को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है।

You might also like