अनील बोहरा कांग्रेस ओबीसी कोटपुतली-बेहरोड़ प्रभारी नियुक्त
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । गोठड़ा निवासी अनील बोहरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी में कोटपुतली-बहरोड़ प्रभारी नियुक्त किया। अनील बोहरा को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद के निर्देशानुसार,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने दी है। अनील बोहरा वर्तमान प्रदेश महासचिव पद पर कार्यरत है। बोहरा को कोटपुतली-बहरोड़ प्रभारी नियुक्त करने पर क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है।