अमित मौसूण जिला महामंत्री, केसर देव बने तहसील अध्यक्ष

अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । श्री मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार महासभा संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश भामा ने प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप सोनी कड़ेल, प्रदेश संरक्षक सुमेरमल मौसूण, सुबोध जांगलवा, सत्यनारायण जवड़ा, नरेश नारनौली की सहमति से अमित मौसूण सुजानगढ़ को जिला महामंत्री तथा केसर देव धुपड को सुजानगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश तथा जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

You might also like