विश्व मजदूर दिवस पर राजपुरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू व तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में मजदूर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों व मजदूरों के विभिन्न अधिकारों की जानकारी देते जागरूक किया व देश के विकास में योगदान देने वाले कर्तव्यो से संबंधित कानूनी जानकारी दी। भाकर ने बताया कि 1 में राष्ट्रीय स्तर पर लेबर डे के रूप में मनाया जाता है भारत सरकार इस दिन विभिन्न श्रमिक कल्याण योजना की घोषणा करती है पुरस्कार वितरित करती है और मजदूरों के योगदान को याद करती है श्रमिकों द्वारा समाज में किए गए कठिन परिश्रम और आर्थिक योगदान को मान्यता देनी चाहिए मजदूर देश के विकास के नियम एवं मजदूरों को उनके अधिकारों उचित वेतन और सुरक्षित कामकाजी माहौल देना चाहिए। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया और बच्चों को साइबर अपराध के बारे में कानूनी जानकारी दी।

You might also like