कांग्रेस पार्टी के नेता धमेंन्द्रसिह राठौड़ का किया स्वागत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । बीकानेर से जयपुर जाते समय रतनगढ़ में संगम चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के नेता धमेंन्द्रसिह राठौड़ का कल्याणसिह शेखावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया स्वागत। इस अवसर पर धमेंन्द्र राठौड ने कहा कि “ईडब्लूएस जन जागृति मंच” के द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सरलीकरण हेतु चलाई जा रही सकारात्मक मुहिम की सफलता के लिये सभी स्वर्ण समाज के प्रतिनिधि आवाज़ बुंलद करें। इस अवसर पर सर्वसमाज ने एकजुटता के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कल्याणसिंह शेखावत ने कहा कि यदि समय रहते इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर हमारे युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा। हम सभी धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में कधें से कधां लगाकर साथ और सहयोग करने के लिये कटिबद्ध है। इस दौरान करणसिंह राठौड़ अध्यक्ष श्री राजपुत महासभा,एडवोकेट देवीसिंह राजपुरोहित ,पवनसिंह कुसुमदेसर,दीवानसिह राठौड़ भोजासर,प्रभुसिह राठौड़,रमेश कुमार बैद,उदयप्रकाश दायमा,अजय बणसिया, सुर्यप्रकाश शर्मा,ओमप्रकाश अग्रवाल, संदीपसिह भोजासर ,भैरुसिह भोजासर,कमलेश प्रजापत ,विक्रम सिंह बछरारा, गजुसिह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

You might also like