ईओ को ज्ञापन सौंपा
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में भाजपा पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद अरविन्द इंदौरिया ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर अवगत करवाया की शहर के वार्ड संख्या 44, 45 एवं 11 से होकर गुजरने वाली डामर सड़कों को किसी टावर कंपनी द्वारा अपनी केबल डालने के लिए जगह जगह से तोड़ा गया है ओर तोड़ने के बाद टूटे हुए स्थानों पर बालू मिट्टी डाल दी गई है जिसके कारण वह मिट्टी आस पास की नालियों एवं सड़कों पर जमा होने से आम रास्तें अवरुद्ध हो गए आम जन एवं वाहनों के आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता द्वारा बताया गया की उक्त केबल डालने की पालिका से स्वीकृति ली गई है ! इंदौरिया ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी से मांग की है की अतिशीघ्र खेमका पार्क से जालान मुक्ति धाम तक तोड़ी गई सड़कों को दुरुस्त किया जाए वहां आम रास्तें में पड़ी अनावश्यक मिट्टी को भी हटाया जाए ! नगरपालिका प्रशासन द्वारा अतिशीघ्र सड़को एवं आम रास्तों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।