मजदूरो को दी विधिक जानकारी
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । खुशनामा सत्याग्रह के तहत विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। पीएलवी विजयपाल श्योराण के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मजदूरों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सुजानगढ़ में हर महीने मजदूरों के कल्याण का कैम्प लगाया जाए। पीएलवी विजय पाल श्योराण द्वारा विधिक जागरुकता का अभियान भी चलाया गया और मजदूरों को उनके हक अधिकार और विधिक सहायता सम्बंधी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।